IMG 20241023 101608 3 बीकानेर में महिला चिकित्सक का शव मिला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में भी अब महानगरों की तरह जीवन बदल रहा है। अनेक घटनाएं/ वारदातें ऐसी हुई है कि मकान में से दुर्गन्ध आने पर पड़ोसी पुलिस को सूचना देते है और शव बरामद होते है। बीकानेर शहर के बीछवाल थाना इलाके में बंद मकान से एक महिला चिकित्सक का शव मिला है। पुलिस के अनुसार यह शव तीन चार दिन पुराना है। करणी नगर स्थित होटल करणी भवन पैलेस के पास विला भोजवानी में रहने वाली जर्मनी रिटर्न डॉक्टर मोनिका भोजवानी का शव मिला।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मकान से बुधवार दोपहर भयंकर बदबू आने पर क्षेत्रवासियों को अनहोनी की आशंका जाहिर की और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर सीओ सदर अनुष्का कालिया व बीछवाल पुलिस थाने से टीम मौके पर पहुंचीं। तो पाया कि मकान अंदर से बंद था,जिसमें से भंयकर बदबू आ रही थी। पुलिस ने कारपेंटर को मौके पर बुलाकर गेट तुड़वाया और मकान के अंदर देखा कि डॉ.मोनिका का शव पड़ा था। शव पुराना होने के कारण पूरी तरह फुल चुका था, जिसमें भयंकर दुर्गंध आ रही थी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि डॉ. मोनिका की मौत किन कारणों से हुई। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया, टीम ने मौके से सबूत जुटाए जा रहे है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने यह पूरी प्रक्रिया मृतका के रिश्ते में लगे वाले भाई व क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में पूरी की।


Share This News