ताजा खबरे
अनुपस्थित मिले 5 कर्मचारियों को नोटिसपंचायत राज चुनाव-दूसरे दिन आठ अभ्यर्थियों ने भरे नौ नामांकनकोटगेट पुलिस इलाके में करीब आधा दर्जन स्पॉ सेंंटर का आकस्मिक निरीक्षणराज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को आएंगे बीकानेर, जिला कलक्टर ने की तैयारियों की समीक्षानीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजाबीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास सार्थकराजस्थान : प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंगबीकानेर के तीन गोल्फर अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्वतीन दिन मौसम फिर बदलेगापूर्व सीएम अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे की खास बातें
IMG 20241023 101608 2 आग लगने महिला की मौत आभूषण व घरेलू सामान जला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। बीकानेर जिले मंगलवार की शाम हदां थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में खेत में बनी झोपड़ी में आग लगने से 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में करीब 16 लाख रुपए से अधिक के जेवरात, कपड़े, अनाज और पशु जलकर राख हो गए। गांव खेतोलाई मूलवान में भूराराम पुत्र चुनाराम नायक की ढाणी में मंगलवार शाम अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ी में सो रही उसकी बेटी सुशीला (30) बाहर नहीं निकल पाई और जिंदा जल गई। सूचना पर हदां पुलिस और ग्राम विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। मृतका का शव कोलायत के उप जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

ग्राम पंचायत झझू के प्रशासक की रिपोर्ट के अनुसार, झोपड़ी में रखे घर के सामान, कपड़े और बर्तन सहित लगभग तीन लाख रुपए का घरेलू सामान, सोने-चांदी के करीब दस लाख रुपए के जेवरात, और पचास क्विंटल धान जलकर नष्ट हो गया। इसके अलावा एक गाय और तीन बकरियां भी आग की चपेट में आकर मर गईं। कुल मिलाकर 16 लाख 55 हजार रुपए से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

हादसे कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने अधिकारियों से पूरी रिपोर्ट मांगी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।


Share This News