ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20251027 232901 जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे अंगारों पर नृत्य Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीती शाम बीकानेर में अपनी मांगों को लेकर अनूठा प्रदर्शन हुआ। जिला कलेक्टर परिसर में जसनाथ समाज की ओर से अनूठा प्रदर्शन किया गया। करीब ढाई साल पहले मंदिर में हुई चोरी का खुलासा नहीं होने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर रोष जताया।

यह है खास वजह

जिले डूंगरगढ़ थाना के कतरियासर गांव के जसनाथजी मंदिर में 17 अप्रैल 23 को 40 किलो चांदी और 100 ग्राम सोने से बना छत्र भी ले गए थे। छत्र की कीमत करीब 60 लाख से अधिक बताई जा रही है। मामले में पुलिस न तो आरोपी को गिरफ्तार कर पाई और न ही छत्र बरामद कर पाई।

जब जसनाथ संप्रदाय के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसके विरोध का अनूठा तरीका ढूंढा। सोमवार को संप्रदाय के लोग कलेक्ट्रेट के सामने शामिल हुए और अग्नि नृत्य कर अपना विरोध दर्ज किया। संप्रदाय के प्रतिनिधियों का कहना है कि चोरी की घटना के इतने लंबे समय बाद भी पुलिस की निष्क्रियता श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत कर रही है। इसी के प्रतीक स्वरूप संत समाज ने यह विरोध किया। अग्नि नृत्य भगवान और समाज के सामने न्याय की पुकार के रूप में किया।

संप्रदाय के साधु-संतों का कहना है कि मंदिर से चोरी हुए चांदी और सोने के आभूषण अब तक बरामद नहीं हुए हैं।बार-बार निवेदन के बावजूद जब प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो अब अग्नि नृत्य के माध्यम से वे भगवान और समाज के समक्ष न्याय की गुहार लगाएंगे।स्थानीय लोगों का मानना है कि यह आयोजन प्रशासन के लिए एक संदेश होगा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।


Share This News