





Thar पोस्ट। राजस्थान में मौसम फिर खराब रहेगा। विभाग के अनुसार मई के पहले सप्ताह में मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं रहेगा। कुछ इलाकों में हीट वेव जैसी स्थिति बनी रह सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में बादल, तेज हवाएं और हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। ऐसे में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। IMD जयपुर के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों तक दोपहर बाद कई जिलों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी चल सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद ।मौसम विभाग ने 2 से 4 मई के बीच कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर और सीकर में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाओं की चेतावनी दी गई है।




