ताजा खबरे
बीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमान
IMG 20250527 111143 3 वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरणविद् ओमप्रकाश पंवार ने अपना पक्ष रखा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरणविद् ओमप्रकाश पंवार ने आज एक प्रेस वार्ता कर बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की विवादित भूमि प्रकरण में अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया।

प्रेस को ओमप्रकाश पंवार ने बताया कि वह लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में भी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक विवादित भूमि में उनका नाम झूठे तरीके से घसीटा जा रहा है, जबकि उस जमीन से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

पंवार ने बताया कि करमीसर स्थित एक भूमि को लेकर हुए विवाद में एफआईआर में सबसे पहले उनका नाम शामिल कर दिया गया, जबकि उस समय वह थानाधिकारी परमेश्वर सुथार के पास मौजूद थे। उन्होंने इसे व्यक्तिगत द्वेष और राजनीतिक हस्तक्षेप का परिणाम बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव का इस्तेमाल करते हुए पुलिस व प्रशासन को प्रभावित किया जा रहा हैं। पंवार ने कहा कि मामूली चोट लगने के बावजूद विपक्षी पक्ष ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और पुलिस पर उनकी गिरफ्तारी का दबाव बनाया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में उनके परिवार की भूमि को लेकर भी विवाद हुआ था,

ओमप्रकाश पंवार ने मीडिया के माध्यम से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि वे हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ नागरिक होने के नाते उनका लड़ाई-झगड़े से कोई संबंध नहीं है, लेकिन झूठे मुकदमों में फंसाकर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।


Share This News