ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
श्री खाटू श्याम जी मंदिर के कपाट 6 सितंबर से इस दिन तक बन्द रहेंगे यह है वजह Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के सीकर जिले में विख्यात खाटू श्याम मंदिर में भक्तों को 6 सितंबर 2025 की रात 10 बजे से 8 सितंबर 2025 की शाम 5 बजे तक बाब श्याम के दर्शन नहीं मिलेंगे. श्री श्याम मंदिर कमेटी ने बताया कि इस दौरान मंदिर के पट बंद रहेंगे. भक्तों से इस व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई है. 

इस वजह से बंद रहेंगे मंदिर के द्वार

कमेटी के अनुसार, 7 सितंबर 2025 को होने वाला पूर्ण चंद्रग्रहण इस बंद का मुख्य कारण है. मंदिर कमेटी के अनुसार 6 सितंबर की रात 10 बजे से मंदिर बंद कर दिया जाएगा. 8 सितंबर को बाबा श्याम का स्नान और तिलक श्रृंगार होगा. इसके बाद ही शाम 5 बजे से भक्त दर्शन कर सकेंगे. कमेटी ने भक्तों से अनुरोध किया है कि वे इस समय खाटू श्याम जी न आएं और मंदिर की व्यवस्थाओं में सहयोग करें. 

7 सितंबर 2025 का चंद्रग्रहण साल का दूसरा और अंतिम पूर्ण चंद्रग्रहण होगा. यह 82 मिनट तक चलेगा और इस दौरान चांद लाल रंग का ‘ब्लड मून’ बन जाएगा जो खगोलीय प्रेमियों के लिए एक शानदार नजारा होगा. सितंबर का महीना कई अन्य खगोलीय घटनाओं के लिए भी खास रहेगा.  

इस चंद्रग्रहण का असर सभी राशियों पर पड़ेगा. कुछ राशियों के लिए यह लाभकारी होगा तो कुछ के लिए अशुभ भी हो सकता है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर इसका प्रभाव अलग-अलग होगा.


Share This News