ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250527 111143 2 भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की सूची हुई वायरल, गुटबाजी से फिर लगा अड़ंगा ? Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। प्रदेश भाजपा की गुटबाज़ी सामने आ गई है। बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की प्रस्तावित सूची एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कइयों के हाथों से तोते उड़ गए है।। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ किया कि यह उनकी ओर से जारी सूची नहीं है और यह केवल प्रस्तावित नामों की लिस्ट है। उन्होंने कहा कि यह जांच की जाएगी कि आखिर यह सूची कहां से लीक हुई ? मदन राठौड़ को प्रदेशाध्यक्ष बने एक साल से ज्यादा समय हो गया है लेकिन वे अब तक अपनी टीम का गठन नहीं कर पाए हैं। इस दौरान कार्यकारिणी लीक होने का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में जयपुर शहर की कार्यकारिणी की घोषणा भी मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसे कुछ ही देर बाद डिलीट कर दिया गया। इसी तरह प्रदेश युवा मोर्चा की कार्यकारिणी भी पहले जारी हुई लेकिन 53 मिनट बाद वापस ले ली गई।

जानकारों के मुताबिक 1 अगस्त को जयपुर शहर बीजेपी की कार्यकारिणी घोषित हुई थी, लेकिन केवल 27 मिनट बाद ही उसे डिलीट कर दिया गया। कारण बताया गया कि कंप्यूटर ऑपरेटर की गलती से यह सूची सोशल मीडिया पर शेयर हो गई। दिलचस्प बात यह रही कि उस सूची में शामिल 34 नेताओं में से 22 सिफारिशी बताए जा रहे थे।

प्रदेश बीजेपी कई गुटों में बंटी हुई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के अलग-अलग गुट हावी हैं। इसके अलावा केंद्रीय नेताओं के अपने-अपने गुट हैं। इसी वजह से सभी गुटों को साधते हुए कार्यकारिणी की घोषणा करना संगठन के लिए आसान नहीं हो रहा है। इस स्थिति से कार्यकर्ताओं में असंतोष और नाराजगी बढ़ रही है क्योंकि लगातार सूचियां जारी होकर वापस ली जा रही हैं और महीनों से कार्यकारिणी गठन का इंतजार किया जा रहा है।


Share This News