Thar पोस्ट न्यूज। बीती रात बीकानेर के कोड़मदेसर मार्ग पर करीब 10 बजे आमने-सामने से आ रही एक किया कार और बोलेरो गाड़ी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, किसी की जनहानि नहीं हुई यह गनीमत रही।
पुलिस नाल के थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि– भिड़ंत में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और सभी सुरक्षित हैं। किया कार कोड़मदेसर की ओर से आ रही थी, जबकि बोलेरो वाहन नेशनल हाईवे साइड से कोड़मदेसर की तरफ जा रहा था। वहां स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तुरंत पहुंची पुलिस टीम की मदद से हालात काबू में आ गए, रास्ता खुलवाया गया।