ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20250808 094914 गणेश चतुर्थी इस दिन, शुभ मुहूर्त, इतने दिन चलेगा महोत्सव Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। इस बार गणेश चतुर्थी महोत्सव 27 अगस्त से शुरू होगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 26 अगस्त 2025 को दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर होगा। वहीं, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का समापन अगले दिन यानी 27 अगस्त को शाम 4 बजकर 32 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को मनाई जाएगी। इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त से शुरू होकर 6 सितंबर 2025 तक चलेगा। गणेश चतुर्थी पर पूजा का शुभ मुहूर्त 27 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजकर 06 मिनट से दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मध्याह्न काल का समय भगवान गणेश की पूजा के लिए सबसे शुभ माना जाता है। धार्मिक मत है कि इसी समय श्री गणेश का जन्म हुआ था।

गणेश चतुर्थी के दिन पूजा और गणेश जी की स्थापना मध्याह्न मुहूर्त में ही करें। क्योंकि गणेश पूजन के लिए यह समय सबसे शुभ माना गया है। इस दिन एक साफ चौकी पर पीला या लाल कपड़ा बिछाएं। फिर उस पर भगवान गणेश की मूर्ति रखें। फिर उस पर अक्षत (चावल), हल्दी, कुमकुम और सुपारी अर्पित करें। उसके बाद गणपति जी के दाहिनी ओर एक तांबे या पीतल के कलश में शुद्ध जल भरकर रखें। गणेश जी के साथ ऋद्धि-सिद्धि स्वरूप दो सुपारियां भी रखें। स्थापना के समय ‘अस्य प्राण प्रतिष्ठां तु, अस्य प्राणा: क्षरंतु च। श्री गणपते त्वं सुप्रतिष्ठ वरदे भवेताम॥’ मंत्र का जाप करें। इसके बाद भगवान गणेश को गंगाजल से स्नान कराएं और उन्हें फूल, दूर्वा, माला, मोदक और भोग अर्पित करें। उनकी आरती करें।


Share This News