ताजा खबरे
नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजाबीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास सार्थकराजस्थान : प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंगबीकानेर के तीन गोल्फर अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्वतीन दिन मौसम फिर बदलेगापूर्व सीएम अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे की खास बातेंपूर्व सीएम अशोक गहलोत के कार्यक्रम में बदलावखारी चारणान की छात्राओं ने जगाई मतदाता जागरूकता की अलखमहाराजा गंगा सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व, जनकल्याण और आधुनिक बीकानेर के विकास में उनके योगदान को किया यादचुनाव : कांग्रेस व भाजपा ने इन्हें उतारा मैदान में
uday राज्य स्तरीय मास्टर उदय गोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेंट 1 मार्च से Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। मास्टर उदय गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन समिति की ओर से 1 से 7 मार्च तक पुष्करणा स्टेडियम में चौथा राज्य स्तरीय मास्टर उदय गोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेंट खेला जाएगा। पत्रकारों को आयोजन की जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष महेंद्र व्यास ने बताया कि दूधिया रोशनी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में प्रदेशभर की 12 टीमें भाग ले रही हैं।

जिनमें बीकानेर, जोधपुर, जयपुर की दो-दो तथा श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ कोटा, अजमेर, नागौर और करौली की एक-एक टीम में शामिल है। संरक्षक जे पी व्यास ने बताया कि फुटबाल टूर्नामेंट में जीतने वाली टीम को 21000 रुपए और उपविजेता टीम को 11000 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

इसके अलावा विजेता-उपविजेता खिलाडिय़ों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। साथ ही प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच,बेस्ट गोलकीपर,बेस्ट स्कोरर के पुरस्कार भी दिएं जाएंगे। आयोजन समिति के कमल कल्ला ने कहा कि सभी मैच सभी मैच का शाम 7:00 बजे शुरू होंगे। बाहर से आने वाले टीमों के खिलाडियों के ठहरने की व्यवस्था नाथ सागर में की गई है।

ट्रांफी का किया गया अनावरण
इस दौरान ट्राफी का अनावरण पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला द्वारा किया गया। इस मौके पर भाजयुमो के शहर अध्यक्ष वेद व्यास, नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, आयोजन सचिव अमित व्यास, बृजमोहन पुरोहित, संरक्षक शिवशंकर जागा, शंकर बोहरा सहित अनेक जने मौजूद रहे।


Share This News