ताजा खबरे
नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजाबीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास सार्थकराजस्थान : प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंगबीकानेर के तीन गोल्फर अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्वतीन दिन मौसम फिर बदलेगापूर्व सीएम अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे की खास बातेंपूर्व सीएम अशोक गहलोत के कार्यक्रम में बदलावखारी चारणान की छात्राओं ने जगाई मतदाता जागरूकता की अलखमहाराजा गंगा सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व, जनकल्याण और आधुनिक बीकानेर के विकास में उनके योगदान को किया यादचुनाव : कांग्रेस व भाजपा ने इन्हें उतारा मैदान में
IMG 20250105 185037 scaled राजस्थान स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप 9 से बीकानेर में Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। डॉ. करणी सिंह प्रतिभा खोज संस्थान द्वारा राजस्थान स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 की मेजबानी की जा रही है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता राजस्थान बैडमिंटन संघ और जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में 09 जनवरी से 12 जनवरी 2025 तक करणी सिंह स्टेडियम बैडमिंटन इंडोर हॉल में आयोजित की जाएगी। इस बाबत हुई पत्रकार वार्ता में बताया गया कि चैंपियनशिप का आयोजन पिछली बार 2017 में हुआ था। इस बार यह आयोजन और भी भव्य होने की उम्मीद है, जिसमें 35 से 75 वर्ष की उम्र के खिलाड़ी विभिन्न श्रेणियों में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला एकल, युगल, और मिश्रित युगल मैच शामिल होंगे। इसमें न केवल खेल प्रतिभा का प्रदर्शन होगा, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए प्रतिभागियों को एक-दूसरे से जुड़ने और दोस्ती करने का अवसर भी मिलेगा। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आयोजन को लेकर आज डॉकरणी सिंह स्टेडियम बैडमिंटन इंडोर हॉल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीरेंद्र सिंह राठौड़ (संगठन अध्यक्ष), विक्रम सिंह, नारायण दास पुरोहित और लालचंद सोनी (सह संगठन सचिव), श्याम सोनी, हेमंत मोदी ने यह जानकारी दी।


Share This News