ताजा खबरे
पाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाई
IMG 20210103 WA0082 बांस के वनों के पार का विमोचन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

TP न्यूज़। डाॅ. वत्सला पांडेय की कविताएं शब्दों से सज्जित महज कहने भर की कविताएं नहीं हैं, अपितु यह अहसास है जो पढ़ने या गुनने वाले के भीतर धीरे-धीरे गहरे तक उतरकर सम्मोहन की कैफियत ताजी कर देता है।यह कहना था कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी का, जो रविवार को मुक्ति संस्थान के तत्वावधान् में वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. वत्सला पांडेय की काव्य कृति ‘बांस के वनों के पार’ के विमोचन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
जोशी ने ‘बांस के वनों के पार’ की कविताओं को अद्भुत बताते हुए कहा कि डाॅ. पांडे की यह किताब, कविता के पाठकों को नए प्राकृतिक सौंदर्य और दार्शनिक अंदाज के साथ को समझने की नई दृष्टि प्रदान करती है। यह कविताएं ताजगी भरी हैं। डाॅ. पांडेय की कविताएं सामाजिक विदू्रपताओं के विरूद्ध स्वर प्रदान करती हैं।
अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार नदीम अहमद ‘नदीम’ ने कहा कि डाॅ. वत्सला पांडेय कविता लिखने के लिए कविता की औपचारिकता पूर्ण नहीं करती वरन जिस तरह से परिवेश को समझती हैं, उन्हें मूल रूप से शब्दों का जामा पहना देती है। तभी आम आदमी के दिल की बात सी लगती हैं, इनकी कविताएं। ‘सपने नहीं आते अब’, ‘राह की मोड’, ‘अपने अहसास के लिए’, ‘मैंने बनाया था’, और ‘बस एक ही बार’ जैसी कविताओं को पढ़कर कहा जा सकता है कि डाॅ. पांडेय शाब्दिक आडंबर से सर्वथा अलग हैं। इनकी कविताओं में प्रयुक्त शब्द आम बोलचाल के शब्द हैं, तभी एक साधारण पाठक भी बहुत जल्दी इनकी कविताओं से जुड़ जाता है।
विशिष्ठ अतिथि के रूप में बोलते हुए युवा कवि एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य ने कहा कि डाॅ. पांडेय धीर-गंभीर लेखन की प्रतिनिधि कवियत्री हैं। इनकी रचनाएं अंतर्मन को झकझोरती हैं। डाॅ. पांडेय को नीरसता नहीं भाती। वह सपाट बयानी से नहीं घबराती। लयबद्धता और कम शब्दों में गहरी बात पाठक तक पहुंचाना इन कविताओं की सबसे बड़ी खासियत है।
आलोचक डाॅ. रेणुका व्यास ‘नीलम’ और ऋतु शर्मा ने काव्य संग्रह पर पत्रवाचन किया। दोनों ने डाॅ. पांडेय की कविताओं के मर्म पर अपनी बात रखी तथा कहा कि यह कविताएं सीधे पाठक मन तक उतरती हैं। डाॅ. पांडेय ने अपनी साहित्य यात्रा के बारे में बताया और इंडिया नेटबुक्स ,नोएडा, दिल्ली द्वारा प्रकाशित पुस्तक बांस के वनों के पार में से सात कविताओं का वाचन किया। इस अवसर पर विजय कुमार पांडेय, संजय जनागल, दिनेश चूरा, केशव आचार्य, अशोक पुरोहित आदि मौजूद रहे।


Share This News