ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 24 नशे के खिलाफ पुलिस के साथ युवाओं की टीम शमशान घाट पहुंची Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। नशे के खिलाफ पुलिस के साथ युवाओं की टीम काम कर रही है। बीती अंधेरी रात में शहर के युवा वेद व्यास की अगुवाई में गवरा दादी श्मसान भूमि, बालक भैरू मंदिर, पुष्करणा  छात्रावास, भैरू कुटिया व व्यास बगेची पहुंचे तो पाया कि इस क्षेत्र में भयंकर नशे का सामान मिला। यद्दपि इन इलाकों में उस समय तो कोई नशेड़ी नहीं मिला। पर जिस कदर सामान की गंदगी फैली थी। उसको देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस कदर युवा पीढ़ी नशे की लत में डूबी अलग अलग प्रकार के नशे का सेवन करती है।

इन सभी क्षेत्रों में मौजूद कुछ युवा तो इस टीम को देखकर भाग छूटे। इस दौरान क्षेत्रीय थाने की पुलिस भी मौके पर आई। वहीं कुछ मोबाइल पर लूड्डो खेलते भी पाएं गये। व्यास के साथ रत्ताणी व्यास पंचायत ट्रस्ट के अध्यक्ष महेन्द्र व्यास, संतोष पुरोहित, गिरधर जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता रामदेव व्यास कालू भा सहित स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। व्यास ने बताया कि वे बुधवार सुबह इन स्थानों पर एक त्रित नशें के गंदे सामान की साफ सफाई करवाएंगे। स्थानीय लोगों ने भी अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि वे इस प्रकार की हरकतों से परेशान है। मना करने पर नशा करने वाले झगड़े पर उतारू हो जाते है। पूर्व में अनेक बार पुलिस को भी सूचित किया। किन्तु स्थिति ढाक के तीन वाली रहती। पुलिस चक्कर निकालकर चली जाती।

बीकानेर में युवाओं में बढ़ती नशे की लत को लेकर सोशल मीडिया भी इन दिनों एक्टिव मोड पर है। जहां वाट्सएप ग्रुप व फेसबुक पर जमकर क मेंट किये जा रहे है। सभी युवाओं में इस प्रकार की प्रवृति को लेकर चिंता जाहिर कर रहे है और बढ़ चढ़कर राजनीति से उपर उठकर सहयोग की अपील भी कर रहे है।


Share This News