ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20231123 090506 29 प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने की चर्चा Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर पर्यटन व्यवसाय से जुड़े के एक ग्रुप ने लालगढ़ पैलेस स्थित लक्ष्मी निवास पैलेस में एक बैठक कर पर्यटन व्यवसाय से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस दौरान पर्यटन व्यवसायी श्री विजयसिंह थैलासर ने प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी कहा कि बीकानेर में आप फोर्ट, पैलेस एवं अन्य मोन्यूमेंट्स की देखरेख व संरक्षण में सदैव अग्रणी रही हैं अतः बीकानेर पर्यटन व्यवसाय से जुड़ी कुछ समस्यओं के समाधान में आपके सहयोग की आवश्यकता हैं।

चर्चा के दौरान उपस्थित ट्यूरिस्ट गाईड्स/ ऐजेन्ट्स आदि ने बताया की जब भी कोई देशी/ विदेशी दल भ्रमण के लिए आता हैं तो कई समस्याओं को सामना करना पड़ता हैं। फोर्ट में भ्रमण के समय में परिवर्तन करने का सुझाव दिया ताकि कोई पर्यटक इसे देखने से वंचित ना रह सके। बीकानेर पर्यटन स्थलों पर टिकट भुगतान के लिए ऑनलाईन व्यवस्था नही हैं जिससे कई बार भुगतान करने में बहुत परेशानी होती हैं। देवीकुण्ड सागर स्थित छतरियों व परिसर की साफ सफाई व रखरखाव में सुधार की जरुरत हैं ताकि आने वाले पर्यटकों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े।

राज्यश्री कुमारी जी ने उक्त सभी समस्याओं पर विचार कर इस पर संज्ञान लेने का आश्वासन दिया तथा कहा कि वे पर्यटन व्यवसाय में सुधार के सार्थक प्रयास कर उक्त सभी समस्याओं के निराकरण का प्रयास करेंगी तथा राज्य व केन्द्रीय पर्यटन मंत्री को इस सन्दर्भ में पत्र लिखकर पर्यटन व्यवसाय में सुधार का आग्रह करेंगी।


Share This News