ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20240901 WA0238 आर्ट गैलरी में मिनी पर्यटन केंद्र की झलक - श्रीकिशन मूंधड़ा Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व पर्यटन स्थलों, यहाँ के उद्योग धंधे, शहर का पुराना व नया स्वरुप , मन्दिर, मस्जिद, गुरुद्वारा हो या यहाँ का चर्च इन सभी शहर की विरासतों को एक ही छत के नीचे फोटो आर्ट गैलेरी के रूप में बीकानेर जिला उद्योग संघ ने दर्शकों के लिए स्थापित किया है साथ ही संविधान का निर्माण करने वाली विभूतियों की प्रतिमाओं से सुसज्जित संविधान गैलेरी भी यहाँ का विशेष आकर्षण है ।

बीकानेर सहित बाहर से आने वाले नागरिक भी बड़ी कोतुहल के साथ एक बार इस आर्ट व संविधान गैलेरी को देखने यहाँ जरूर आते हैं। इसी क्रम में।श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई के ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा, नगर विकास न्यास सचिव सुभाष चौधरी ने आर्ट व संविधान गैलरी का भ्रमण किया ।

श्रीकिशन मूंधड़ा ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ की इस नई पहल से इसको मिनी पर्यटन केंद्र कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं है इस गैलेरी में रियासतकालीन बीकानेर से लेकर वर्तमान के आधुनिक बीकानेर की झलक को बखूबी दर्शाया गया है गैलेरी के माध्यम से यहाँ के उद्योग, कला, साहित्य, तीज त्योंहारों व रम्मतों को साकार किया गया है।

नगर विकास न्यास सचिव सुभाष चौधरी ने बताया कि गैलेरी देखने के बाद लगता है कि एक ही छत के नीचे पूरे बीकानेर के दर्शन हो गये हैं | यह गैलेरी निश्चय ही आने वाली पीढी के लिए बीकानेर को जानने समझने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस गैलेरी में बीकानेर की मौज मस्ती, यहाँ के संस्कार, राजशाही परिवारों के दृश्य के साथ साथ कोरोना विकत आपदा को भी दर्शाया गया है।

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि इस गैलेरी का मुख्य उद्देश्य बीकानेर के हर एक पहलू को दर्शाना है साथ ही इस गैलेरी में बीकानेर के लिए किये गये भामाशाहों के समर्पण को भी दर्शाया गया है ताकि आने वाली पीढ़ी के मन में भी अपनी जन्मभूमि के प्रति कुछ करने का जज्बा उत्पन्न हो सके। इस अवसर पर नगर विकास न्यास के रामजस पूनिया, पिंटू राठी, अरविंद चौधरी, बीकानेर दशहरा कमेटी अध्यक्ष सुनित झाम्ब, राजीव शर्मा, देवेंद्र मेहंदीरत्ता, कबीर झाम्ब आदि उपस्थित हुए |


Share This News