ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20240818 WA0299 वृंदावन की पैदल यात्रा कर लौटे महावीर सिंह का स्वागत Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। गो रक्षा का संकल्प लेकर वृंदावन की पैदल यात्रा पर निकले महावीर सिंह राजपुरोहित का बीकानेर पहुंचने पर विभिन्न संस्थाओं और संगठनों ने भावभीना स्वागत किया। धरणीधर में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक जेठानंद व्यास ने शॉल दुपट्टा ओढ़ा कर और माल्यार्पण कर महावीर सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि महावीर सिंह ने विभिन्न पदयात्राओं के मार्फत गोरक्षा का प्रचार प्रसार किया है । उनके संकल्प को सभी लोगों को पूरा करना चाहिए। गाय को राष्ट्र गौ माता और गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम होना चाहिए। इससे पहले श्रावण मास अनुष्ठान करने वाले योगेंद्र दाधीच ने भी महावीर सिंह राजपूत का माल्यार्पण कर और अभिमंत्रित तस्वीर भेंटकर उनका स्वागत किया। इससे के अलावा बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष भवानी सशशंकर जोशी और अन्य पत्रकारों की ओर से भी उनका स्वागत किया गया।

उल्लेखनीय है कि महावीर सिंह राजपुरोहित पिछली 22 जुलाई को बीकानेर से रवाना हुए थे और लगभग 550 सौ किलोमीटर की पदयात्रा कर 13 अगस्त को वृंदावन पहुंचे। रास्ते में पड़ाव के दौरान उन्होंने गो रक्षा से संबंधित पर्चों का वितरण किया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि गाय की रक्षा करें, गोशालाओं को आत्म निर्भर बनाएं और शव दाह के लिए गो काष्ठ का इस्तेमाल करें। इससे पहले महावीर सिंह राजपुरोहित बीकानेर से उज्जैन तक और जालौर से धूमड़ाजी माता और गुजरात में अंबे जी माता की पदयात्रा कर चुके हैं। वृंदावन की पैदल यात्रा के साथ ही उन्होंने अब तक कुल 2250 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली है। आगामी कुछ वर्षों में 10000 किलोमीटर तक यात्रा करने का उनका लक्ष्य है।


Share This News