ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20220805 172930 2 नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर में विशेष श्रृंगार सजावट Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। हरियाली अमावस्या में मौके पर नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर में आज विशेष सजावट की गई। इस दौरान फल फ्रूट से लक्ष्मीनाथ की प्रतिमा का श्रृंगार किया गया। हरियाली अमावस्या को लेकर लक्ष्मीनाथ मंदिर में एक दिन पहले ही तैयारियां शुरू हो गई थी। भोर होते ही विशेष हरियाली के दर्शन शुरू हो गए। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया। जो देर रात तक जारी रहा। सुबह 9:00 से लेकर 12:00 बजे तक भक्तों का तांता लगा रहा। हर कोई हरियाली अमावस्या के विशेष श्रृंगार व विशेष दर्शन के लिए कतारबद्ध होकर नगर सेठ लक्ष्मीनाथ के दर्शन किए।

मंदिर के पुजारी पंडित मुन्ना सेवग ने बताया कि मंदिर परिसर की सजावट में हरे पत्तों आदि के साथ-साथ 15 से अधिक फल फ्रूट का इस्तेमाल किया गया तथा 20 से अधिक सब्जियां सजावट में काम ली गई। दर्शन के साथ-साथ श्रद्धालु मंदिर परिसर की सजावट को भी देखकर आनंद की अनुभूति कर रहे थे। समूचा मंदिर परिसर आज हरियाली से आच्छादित नजर आया। हरे फल, हरी सब्जियों से की गई विशेष सजावट आकर्षण का केंद्र रही। रात भोग के दर्शन में मंदिर श्रद्धालुओं से अटा रहा। शहर में भी आज हरियाली अमावस्या के उपलक्ष में नगर सेठ लक्ष्मी नाथ मंदिर में की गई विशेष सजावट चर्चा का विषय रही।


Share This News