ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20240703 104857 शाही रेलगाड़ी में अब शहनाई भी बजेगी, शुभ विवाह होंगे Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भारत की सबसे लोकप्रिय रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील्स अब न केवल सैलानियों को सफर कराएगी, बल्कि अब इस ट्रेन में शुभ विवाह की शहनाई भी बजेगी। राजस्थान पर्यटन विकास निगम ने इस चलती ट्रेन में कारपोरेट मीटिंग्स और प्री एंड पोस्ट वेडिंग्स शूट्स के आयोजनों की सुविधा शुरू की है। इस बार पैलेस ऑन व्हील के इस सीजन की शुरुआत 20 जुलाई से होगी, लेकिन डेस्टिनेशन वेडिंग्स, प्री-पोस्ट वेडिंग शूट्स और कारपोरेट मीटिंग की एडवांस बुकिंग सितंबर में शुरू होगी। इसके लिए ऑन लाइन बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से कराई जाएगी। वेडिंग या मीटिंग किन स्टेशन के बीच होगी। कितना स्पेस, वांछित सुविधाओं के आधार पर किराया तय किया जाएगा। 

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दीया कुमारी की सोच के फलस्वरूप पैलेस ऑन व्हील में नए आयाम जोड़े गए हैं। उनका मानना है कि आयोजकों को विविधता और नवीनता का अहसास होगा। साथ ही राजस्थान की परंपराएं, कला, संस्कृति से विदेशी सैलानी रूबरू होंगे।

प्रदेश की पर्यटन सचिव गायत्री राठौड़ का कहना है कि पर्यटकों को राज्य के हेरिटेज और आर्किट्रेक्चर का दर्शन कराना इस शाही ट्रेन की शुरुआत से हो रहा है। अब नए आयाम शुरू करने से आय में वृद्धि होगी। पैलेस ऑन व्हील के निदेशक प्रदीप बोहरा ने बताया कि 20 जुलाई से चलने वाली इस शाही ट्रेन को राजमहल सा लुक दिया गया है।


Share This News