ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20240622 184216 यूरोप में बीकानेर, जोधपुर व जैसलमेर के लोक कलाकारों के जलवे, 23 जून तक चला फेस्टिवल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर/ चेक गणराज्य। रेगिस्तानी ऊंटों वाले शहर बीकानेर, जोधपुर व जैसलमेर की धरती के लोक कलाकार इन दिनों यूरोप के स्लोवकिया के मायजावा अंतरराष्ट्रीय फेस्टिवल में प्रस्तुति दे रहे है। यह समारोह 19 से 23 जून तक चला। बीकानेर से मारवाड़ फोक ग्रुप पर्यटन व्यवसायी कैलाश तिवाड़ी लेकर गए है। इसमे 10 लोक कलाकार शामिल है। इन कलाकारों में बीकानेर से कैलाश के अलावा सुनीता तिवारी, मानसी सिंह पंवार, भवानी सिंह पंवार, राजकुमारी, आशीष कल्ला, असगर खान, काजू खां के अलावा जोधपुर से दीपक सिंह बाघेला व जैसलमेर से चम्पे खां शामिल है। यह ग्रुप 24 से चेक गणराज्य में होने वाले इंटरनेशनल फोक फेस्टिवल में प्रस्तुति देगा। पर्यटन विकास को लेकर भारतीय दूतावास व यूनेस्को द्वारा यह समारोह आयोजित किये जा रहे है। यूरोप के अनेक देशों में राजस्थानी लोक संस्कृति के प्रति दीवानगी है। ग्रुप के कलाकार पूर्व में भी अनेक देशों में प्रस्तुतियां दे चुके है।


Share This News