ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20240621 130325 चाय पीना होगा और महंगा ! चाय का उत्पादन घटा Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। चाय ही एक ऐसा पेय पदार्थ है जो कि हर मौके की साथी बन जाती है। चाय को गीतों में भी गाया जाता है। सगाई, मांगलिक कार्यों को अमलीजामा भी चाय या टी पार्टी पर पहनाया जाता है। सुबह की शुरुआत भी इससे होती है। लेकिन, सबकी प्‍यारी चाय पर अब बड़ी मुसीबत आन पड़ी है. भारतीय चाय उद्योग ने इस मुसीबत को आपदा बताया है और कहा है कि जल्‍द ही इसका असर किचन से नुक्‍कड़ तक दिखाई दे सकता है। यानि आपके जेब पर असर।

उत्तर भारतीय चाय उद्योग को प्रतिकूल मौसम के कारण चालू फसल वर्ष के जून तक उत्‍पादन में बड़ी गिरावट की आशंका है. अगर पिछले साल के उत्‍पादन से तुलना की जाए तो इस बार करीब 6 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्‍पादन कम रहने की आशंका है. चाय संगठनों की चिंता का असर पूरे देश में चाय की कीमतों पर भी दिखेगा और आने वाले समय में यह पसंदीदा पेय पदार्थ महंगा हो सकता है।


Share This News