ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240602 WA0355 लूणकरणसर में 40 पोल्स टूटने तथा 7 ट्रांसफार्मर उखड़े श्रीडूंगरगढ़ में लगभग 50 पोल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

दुरुस्तीकरण को लेकर जिला कलेक्टर गंभीर

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जिला प्रशासन ने रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आये अंधड़ की वजह से टूटे विद्युत पोल तथा ट्रांसफार्मर्स की जानकारी ली।
जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि लूणकरणसर क्षेत्र में लगभग 40 पोल्स टूटने तथा 7 ट्रांसफार्मर उखड़ने की सूचना मिली है। इसी प्रकार श्रीडूंगरगढ़ में लगभग 50 पोल टूटने तथा इंदपालसर तथा हथाना रोही के विद्युत स्टेशन को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दियातरा फीडर में क्षति हुई है। छत्तरगढ़ क्षेत्र में भी कुछ विद्युत पोल टूटे हैं। नोखा में विद्युत तंत्र प्रभावित होने से पानी आपूर्ति बाधित हो रही है। जिला कलेक्टर ने बताया कि विद्युत विभाग के दलों ने कार्य शुरु कर दिया हैm अधिक से अधिक टीमों को डेप्लॉय किया जा रहा है, लेकिन अंधेरे में लिमिटेड विजिबिलिटी में सुरक्षा कारणों और नुकसान दूर-दराज के क्षेत्रों में होने के कारण तंत्र को वापस बहाल करने में समय लग रहा है। हालांकि इनमें बड़ी क्षति नहीं हुई है। जिला कलेक्टर ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों सहित सभी उपखंड अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिये हैं। साथ ही आमजन से अपील की है कि धैर्य के साथ समस्या समाधान में सहयोग करें।


Share This News