ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240524 222316 लोक गायक कुतले खान एवं साथियों की प्रस्तुति 27 को बीकानेर में Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। अपनी गायकी के दम पर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर करने वाले कुतले खान 27 को बीकानेर में प्रस्तुति देंगे। सुमंगल जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों के क्रम में 27 मई सोमवार को रविंद्र रंगमंच परिसर में स्थित ओपन थिएटर में प्रख्यात लोक गायक कुतले खान एवं साथियों की संगत में लोक संगीत उत्सव का आयोजन रखा गया है । जिसमें राजस्थानी लोक संगीत के ख्यातनाम कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

ट्रस्ट के सचिव डॉ अशोक भाटी ने बताया कि ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ सुरेंद्रसिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बार से बीकानेर शहर की उन विभूतियों के सम्मान में “बीकानेर सिरमौर सम्मान” की परंपरा को भी आरंभ कर रहा है जिन्होंने चिकित्सा , शिक्षा, जन सेवा, शोध, ग्राम स्वराज , पर्यावरण एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है।

सम्मान के लिए ट्रस्ट द्वारा एक कमेटी का गठन भी किया गया है जो सम्मानित किए जाने वाले नामो का चयन करेगी । ट्रस्ट से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को लेकर चर्चा की तथा शहर के प्रमुख राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं , जनप्रतिनिधियों ,अधिकारियों एवं प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया है ।


Share This News