ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240430 102451 कोरोना महामारी में लगी डोज से हार्ट अटैक का खतरा! कंपनी ने साइड इफ़ेक्ट की बात स्वीकारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। कोरोना महामारी के आगोश में लाखों लोग समा गए। उस दौरान लोगों को बीमारी से बचाने के लिए संजीवनी नजर आ रहे ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीके से ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसे खतरे सामने आए है। जिसे कंपनी ने स्वीकार है। एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने खुद भी माना कि उसकी कोविड वैक्सीन लोगों में दुर्लभ दुष्प्रभाव पैदा कर सकती है। ब्रिटेन के जेमी स्कॉट नाम के एक व्यक्ति ने कम्पनी के खिलाफ एक मामला कार्य में लगाया था। जिसके बाद कानूनी मामले में एस्ट्राजेनेका ने कबूल किया कि उसकी कोरोना वैक्सीन जिसे दुनियाभर में कोविशील्ड और वैक्सजेवरिया ब्रांड के नाम से बेचा गया था, वह लोगों में खून के थक्के जमने समेत कई साइड इफ़ेक्ट पैदा कर सकती है। या दूसरे शब्दों में कहें तो हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और प्लेटलेट्स गिरने का कारण बन सकती है। हालांकि कंपनी ने इसके साथ ही अपने बचाव में यह भी जोड़ा कि ऐसा बेहद दुर्लभ मामलों में ही होगा और आम लोगों को डरने की जरूरत नहीं है लेकिन वास्तविकता यह है कि देशभर में लोगों ने खुद को बचाने के लिए दो टीके लगवाने के साथ बूस्टर डोज भी ली। देश मे हृदयघात, ब्रेन स्ट्रोक साइलेंट अटैक जैसे मामलों में इजाफा हुआ है।


Share This News