ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
wedding card 2024 04 f941218eff2f476aa4ebe79db3742422 शादी का कार्ड हुआ वायरल, जिसने भी पढ़ा, हैरान हुआ Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट। हाल ही में एक ऐसी शादी के कार्ड की काफी चर्चा हो रही है. जिसे लोग पढ़कर हैरान है। रोहित और रजनी की शादी के इस कार्ड में ऐसी बात लिखी गई, जिसे पढ़कर लोग हैरान रह गए. शादी के इस कार्ड में सेवा में वाली जगह पर मेहमानों का नाम लिखा गया. लेकिन साथ ही एक ऐसा मैसेज छोड़ा गया, जिसे पढ़ने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी. शादी के इस कार्ड पर शख्स ने कई लोगों के नाम लिखे. साथ ही एक अनोखी बात भी लिख डाली । वायरल हो रहे इस कार्ड में शख्स ने अपने दोस्तों को निमंत्रण दिया था. सेवा में कई लोगों के नाम लिखे गए थे. लेकिन नीचे एक नोट छोड़ा गया था. इसमें लिखा था कि उसकी शादी में सौरभ का आना मना है. अगर सौरव को कहीं भी देखा जाए, तो तुरंत भगा दिया जाए. मैसेज के बाद धन्यवाद भी लिखा गया. शादी का ये कार्ड 15 अप्रैल का है. लेकिन अब जाकर सोशल मीडिया पर ये वायरल हो रहा है.वायरल हो रहे इस कार्ड ने लोगों को काफी हंसाया. कई लोगों ने सौरभ नाम के शख्स को टैग किया और कहा कि देखो तुम्हारी क्या इज्जत है? वहीं सौरभ नाम के यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि क्या रोहित उसकी एक्स से शादी कर रहा है? एक यूजर ने लिखा कि ये सौरभ काफी छिछोरा लगता है. शादी के इस कार्ड की ही तरह हाल के दिनों में कई सारे कार्ड्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. बीते दिनों राजस्थान में एक बीजेपी सपोर्टर कपल ने अपनी शादी के कार्ड पर नरेंद्र मोदी की तस्वीर छपवा दी थी. ये कार्ड भी काफी वायरल हुआ था।


Share This News