ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20231123 090506 97 7.5 करोड़ मोबाइल यूजर्स का डेटा लीक, सरकार ने दिए जांच के आदेश, साइबर अटैक ? Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट। मोबाइल उपभोक्ताओं में चिंताजनक खबर है। दूरसंचार विभाग (DoT) ने टेलीकॉम कंपनियों को 7.5 करोड़ यूजर्स के डेटा लीक के लिए सिक्योरिटी ऑडिट के आदेश दिए हैं। साइबर सिक्योरिटी फर्म CloudSEK ने दावा किया है कि देश के 750 मिलियन यानी 7.5 करोड़ टेलीकॉम यूजर्स का डेटा लीक हुआ है। सिक्योरिटी फर्म के रिसर्चर्स ने पिछले सप्ताह 23 जनवरी को इस डेटा लीक का पता लगाया है। रिसर्चर्स ने पाया कि हैकर्स इन 7.5 करोड़ भारतीय यूजर्स का डेटा, जिसकी कुल साइज 1.8TB है डार्क वेब पर बेच रहे थे हैकर्स ने इसमें किसी तरह के डेटा ब्रीच को नकार दिया है। CloudSEK के मुताबिक, हैकर्स ने बताया कि उन्हें यह डेटा अन्य सोर्स से प्राप्त हुआ है। साइबर रिसर्च फर्म के दावे के बाद दूरसंचार विभाग (DoT) ने टेलीकॉम कंपनियों को अपने इंटरनल सिस्टम के ऑडिट का आदेश दिया है। ET टेलीकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, दूरसंचार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को इंटरनल सिक्योरिटी ऑडिट करने के लिए कहा है। टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि सिक्योरिटी फर्म CloudSEK द्वारा किए जाने वाले दावे में मौजूद डेटा पुराने टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स का हो सकता है, जो किसी डेटा ब्रीच की वजह से नहीं प्राप्त हुआ है। बता दें CloudSEK साइबर सिक्योरिटी फर्म सरकारी साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In के साथ मिलकर काम करती है। सिक्योरिटी फर्म को 23 जनवरी को इस कथित डेटा लीक के बारे में पता चला, जिसके बाद संबंधित विभाग को इसके बारे में सूचित किया गया।


Share This News