ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20240102 112105 WhatsApp ने बैन किए 71 लाख भारतीय यूजर्स के अकाउंट्स ! Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट। एक बार फिर WhatsApp ने लाखों भारतीय यूजर्स के अकाउंट बैन किए हैं। नए आईटी नियमों के तहत वाट्सऐप ने यूजर्स अकाउंट पर यह कार्रवाई की है। 1 नवंबर 2023 से लेकर 30 नवंबर 2023 के बीच मिली शिकायतों के आधार पर मेटा के इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने यह कार्रवाई की है। वाट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा ने 1 जनवरी 2024 को नए आईटी नियमों के तहत रिपोर्ट प्रकाशित किया है, जिसमें बैन हुए अकाउंट्स की जानकारी दी गई है। इससे पहले भी अक्टूबर 2023 में वाट्सऐप ने 73 लाख से ज्यादा अकाउंट्स पर कार्रवाई की थी।नए आईटी नियम यानी IT Rules 2021 के मुताबिक, 50 लाख से ज्यादा यूजर्स वाले सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को हर महीने ग्रीवांस रिपोर्ट प्रकाशित करनी होती है, जिसमें यूजर्स द्वारा रिपोर्ट की गई शिकायतों और उसके निपटारे के लिए की गई कार्रवाई का ब्योरा होता है। वाट्सऐप को नवंबर 2023 में 8,841 ग्रीवांस की शिकायतें मिली है, जिनमें से 6 पर कंपनी ने कार्रवाई की है। इसके अलावा WhatsApp को ग्रीवांस अपीलेट कमिटी की तरफ से 8 रिपोर्ट्स प्राप्त हुए, जिनका निपटारा कर दिया गया।वाट्सऐप द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर के महीन में 71,96,000 अकाउंट्स को बैन किया गया है। इनमें से 19,54,000 ऐसे अकाउंट्स हैं, जिनपर वाट्सऐप ने बिना किसी रिपोर्ट के कार्रवाई की है। ये वो वाट्सऐप अकाउंट्स हैं, जिनके जरिए स्पैम मैसेज या कॉल किए जाने का खतरा है। वाट्सऐप द्वारा बैन किए गए ये अकाउंट्स +91 मोबाइल नंबर से शुरू होते हैं।


Share This News