ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230917 223932 303 भारतीय थे विमान में, फ्रांस में इसलिए रोका, पेरिस से दिल्ली तक हड़कंप Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से निकारागुआ जा रहे एक विमान को फ्रांस में रोक लिया गया है। इस विमान में  303 भारतीय यात्री सवार हैं। यह खबर मिलते ही पेरिस से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक  विमान को ‘मानव तस्करी’ के संदेह में फ्रांस में उतार लिया गया है। फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास ने यात्रियों से संपर्क के लिए काउंसलर एक्सेस प्राप्त कर लिया है। वे हालात का जायजा ले रहे हैं। यह भी सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो। ‘ली मोंडे’ न्यूज पेपर की खबर के अनुसार राष्ट्र विरोधी-संगठित अपराध इकाई जेयूएनएएलसीओ ने जांच अपने हाथ में ले ली है। पेरिस अभियोजक कार्यालय ने एक बयान में कहा कि विशेष जांचकर्ता विमान में सवार सभी यात्रियों से पूछताछ कर रहे हैं और दो लोगों को आगे की जांच के लिए हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि रोमानियाई कंपनी ‘लीजेंड एयरलाइंस’ का ए340 विमान बृहस्पतिवार को “उतरने के बाद वैट्री हवाई अड्डे पर खड़ा रहा।” पेरिस से 150 किलोमीटर पूर्व में स्थित वैट्री हवाई अड्डे पर से ज्यादातर वाणिज्यिक विमानों का संचालन होता है। ली मोंडे’ की खबर में कहा गया है कि अधिकारी ने बताया कि विमान में ईंधन भरा जाना था और उसमें सवार 303 भारतीय नागरिक संभवतः संयुक्त अरब अमीरात में काम करते हैं। फ्रांस पहुंचने के बाद यात्रियों को पहले विमान में रखा गया, लेकिन फिर बाहर निकालकर टर्मिनल भवन भेज दिया गया। पूरे हवाईअड्डे को पुलिस ने घेर लिया है। 


Share This News