ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20231009 160342 1 बीजेपी: पहली सूची में दिग्गजों के नाम नहीं, चर्चा में Rajasthan News Portal दिल्ली
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीजेपी ने आज आचार संहिता लगते ही पहली सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही राजनीति पर अटकलों का बाज़ार गरमाने लगा है। बीजेपी के अनेक दिग्गजों का नाम पहली सूची में नहीं है। हो सकता है दूसरी या तीसरी में उनका नाम हो। बीजेपी के कद्दावर नेता रहे भैरों सिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवी का टिकट कटना चर्चा में बना हुआ है। इसी तरह भाजपा की पहली सूची में अनेक नाम नही होना भी चर्चा का विषय है। बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी का नाम न होना आश्चर्यजनक है। वे लगातार तीन चुनाव जीती है। वे राजे समर्थक मानी जाती है। उनका नाम न होने से भी राजनीति पर पकड़ रखने वाले विशेषज्ञ आश्चर्यचकित है। इसके अलावा पहली सूची में मौजूदा विधायक बिहारी विश्नोई व सुमित गोदारा का नाम न देखकर भी लोग चकित है। कुछ दिन पहले ही भाजपा में देवीसिंह भाटी शामिल हुए और उनको कोलायत से उम्मीदवार तय माना जा रहा था, मगर पहली सूची में वो नाम भी नहीं है। पहली सूची के बाद बाज़ार में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। आमजन को अब कांग्रेस की सूची का इंतज़ार है।


Share This News