ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20230527 154542 11 सड़क हादसे में सहायक अभियंता की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना इलाके में हुए एक सड़क हादसे में सहायक अभियंता की मौत हो गई है। जबकि डेटा ऑपरेटर घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक आईजीएनपी में सहायक अभियंता में कालू निवासी 30 वर्षीय राजेश छींपा आज सुबह करीब दस बजे राजेश अपने भाई विमलेश के साथ मोटरसाइकिल पर थे। थाने के पास वाले डिवाइडर को क्रॉस करते ही दुर्घटना हो गई। यहां महाजन से बीकानेर की ओर जा रहे ट्रक ने राजेश की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में राजेश की मौत हो गई। वहीं विमलेश घायल हुए, जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। विमलेश तहसील में डेटा ऑपरेटर हैं। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है, वहीं चालक अजमेर निवासी मुकेश को डिटेन कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share This News