ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20230527 154542 1 रामदेवरा पैदल यात्रियों के लिए सेठ लक्ष्मी नाथजी कृपा सेवा समिति का लगेगा कैम्प Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेठ लक्ष्मीनाथ कृपा सेवा समिति की ओर से रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों की सेवा की जाएगी। समिति के अध्यक्ष देवकिशन श्रीमाली ने बताया कि इस संबंध में बीकानेर से 55 किलोमीटर दूर एक कैम्प हर साल की तरह इस बार भी लगाया जाएगा। उन्होनें बताया कि यह सेवा 16 सितम्बर से 18 सितम्बर तक तीन दिनों के लिए निःशुल्क चाय, कॉफी, बिस्किट भोजन, मेडिकल सेवा दी जाएगी। इस संबंध में समिति की ओर से समिति के सचिव रमेश प्रजापत की अध्यक्षता में मीटिंग रखी गयी जिसमें समिति के कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेवारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर विष्णु दत ठाकुर, देवकिशन पुरी, नंदलाल प्रजापत, जितेन्द्र प्रजापत, मनीष घेरानी, नवरतन प्रजापत, चन्द्रशेखर व्यास, शिवकुमार ओझा, लालू सोनी, लीलाधर, प्रिंस सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।


Share This News