ताजा खबरे
IMG 20220712 222522 बीकानेर में अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार लडक़ी के पिता की ओर से जामसर थाना पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि 27 अगस्त को दिन में करीब 2:30 बजे उसकी बेटी दुकान से सामान लेने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला दीपाराम नायक उसके पीछे गया और कहा कि तुम्हारी भाभी बुला रही है। झूठ बोलकर उसे अपने घर ले गया जहां वह अकेला था। आरोप है कि दीपाराम ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की और उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एसएचओ इंद्र मार ने बताया किं पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।


Share This News