ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20230527 154542 79 5 नवीन पशु उपकेन्द्र स्वीकृत, ऊर्जा मंत्री भाटी ने दी सौगात Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के प्रयासों से उनके निर्वाचन क्षेत्र श्रीकोलायत को श्रम, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग तथा पशुपालन विभाग की ओर से दौहरी सौगात प्राप्त हुई है।
आई.टी.आई. श्रीकोलायत के भवन निर्माण हेतु 9.29 करोड़ रुपये स्वीकृत – मंत्री भाटी ने बताया की उनके आग्रह पर राज्य बजट घोषणा वर्ष 2023-24 में श्रीकोलायत उपखण्ड मुख्यालय पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) स्थापना की घोषणा की गई थी। इसके भवन निर्माण हेतु उनके प्रयासों से अब विभाग द्वारा 9.29 करोड़ रुपये भवन निर्माण हेतु आवंटित भी कर दिये गए हैं। शीघ्र ही इसके भव्य भवन निर्माण की प्रक्रिया प्रारम्भ करवा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आई.टी.आई. प्रारम्भ होने से बड़ी संख्या में युवा इच्छित दक्षता प्राप्त कर रोजगार प्राप्त करने में सक्षम हो पाएंगे साथ ही निजी व्यवसाय भी कर सकेंगे।
05 नवीन पशु उपकेन्द्र स्वीकृत – ऊर्जा मंत्री भाटी ने बताया की राज्य के पशुपालन विभाग ने भी उनकी अनुशंषा पर श्रीकोलायत क्षेत्र में 05 नवीन पशु उपकेन्द्र स्वीकृत किये हैं, इनमें ग्राम खारिया पातावतान, नैणिया, कोटड़ी, नाईयों की बस्ती, नान्दड़ा शामिल हैं। इससे इन ग्रामों के हजारों पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर पशु चिकित्सा एवं निःशुल्क पशु दवा की सुविधा मिल पाएगी।
गौरतलब है कि मंत्री भाटी के प्रयासों से विगत कुछ समय में श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में पशु चिकित्सा सम्बंधी अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई है। 07 नवीन पशु उपकेन्द्र अक्कासर, भाणेका गांव, गुड़ा, खारी चारणान, चानी, चाण्डासर, मण्डाल चारणान भी स्वीकृत हो चुके हैं । साथ ही पशु चिकित्सालय श्रीकोलायत, हदां, माणकासर, मिठड़िया, कोलासर-पश्चिम, गुड़ा, रणधीसर आदि के भवन निर्माण हेतु राशि आवंटन भी हो चुका है। जिससे इन पशु उपकेन्द्रों का बेहतर विकास हो रहा है।
आई.टी.आई. एवं पशु उपकेन्द्रों सम्बंधी सौगातों से श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में हर्ष की लहर है। क्षेत्रवासियों ने ऊर्जा मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री भाटी का आभार व्यक्त किया है।


Share This News