ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230623 120258 पीएम मोदी के डिनर में ये हस्तियां हुई शामिल, बाइडेन की पत्नी ने दिया भोज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में अमेरिका की प्रथम लेडी ने स्पेशल डिनर दिया। इस दिए गए स्टेट डिनर में भारत और विश्वजगत की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की है। इनमें रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी के साथ शामिल हुए। पीएम मोदी के लिए स्पेशल शाकाहारी व्यंजन तैयार किये गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडन द्वारा दिए गए डिनर भोज में कारोबार, फिल्म, राजनीतिक जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। मेहमानों की लिस्ट में भारत के अरबपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, मशहूर फिल्मकार एम. नाइट श्यामलन, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, मशहूर फैशन डिजाइनर राफ लॉरेन, टेनिस के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी बिली जीन किंग, माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्या नाडेला आदि लोग मौजूद रहे। मोदी को दिए गए स्टेट डिनर के फर्स्ट कोर्स मील में मैरिनेटेड मिलेट, ग्रिल्ड कोर्न कर्नेल सैलेड, कॉम्प्रेस्ड वॉटरमेलन और टैंगी एवेकैडो सॉस शामिल हैं. जबकि मेन कोर्स में स्टफ्ड पोर्टोबेलो मशरूम, क्रीमी सैफरन इन्फ्यूज रिसोटो को शामिल किया गया. इसके अलावा सुमैक रोस्टेड सी-बास, लेमन योगर्ट सॉस, क्रिस्प्ड मिलेट केक और समर स्क्वैश को शामिल किया गया। डिनर पूरी तरह से शाकाहारी रखा गया।


Share This News