ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20230512 WA0196 पर्यटन :मोहता चौक, चाय पट्टी और लक्ष्मीनाथ मंदिर से पहले तथा रांगड़ी चौक, कोचरों चौक तथा ढढ्ढा चौक में फूड ट्रेल बनाने की तैयारी Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। फूड, नेचर और डेजर्ट ट्रेल के तैयार किए जाएंगे प्रस्तावजिला कलक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित। जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में पर्यटन विकास की संभावनाओं के मद्देनजर प्रभावी तरीके से कार्य किया जाए। उन्होंने पर्यटन विकास से जुड़ी घोषणाओ को प्राथमिकता से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। चालू वित्तीय वर्ष की घोषणा की अनुपालना में जिले में नए फूड, नेचर और डेजर्ट ट्रेल के प्रस्ताव तैयार करते हुए राज्य सरकार को प्राथमिकता से भिजवाए जाएं।
जिला कलक्टर ने बताया कि शहरी क्षेत्र में मोहता चौक, चाय पट्टी और लक्ष्मीनाथ मंदिर को पहले तथा रांगड़ी चौक, कोचरों को चौक तथा ढढ्ढा चौक को फूड ट्रेल के रूप में तैयार करने के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। इन स्थानों के प्रसिद्ध खाद्य उत्पादों से देशी-विदेशी पर्यटकों को रूबरू करवाया जाएगा। इन स्थानों पर पत्थर की आकर्षक बैंचें, लाइटिंग, साइनेज और आवश्यकता के अनुसार टायलेट ब्लॉक बनवाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि डेजर्ट ट्रेल के रूप में रायसर-कतरियासर को विकसित करने के प्रस्ताव भिजवाए जाएंगे। जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को ग्रामीण परिवेश का अनुभव हो सके। उन्होंने बताया कि नेचर ट्रेल के रूप में जोड़बीड़-कोटड़ी के प्रस्ताव भिजवाए जाएंगे। उन्होंने शहरी क्षेत्र के हेरिटेज रूट को सुसज्जित करने संबंधी कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि यहां इंटरलॉकिंग सड़क, आकर्षक हेरिटेज लाइटिंग, बैठने की बेहतर व्यवस्था आदि विकसित करने जैसे बिंदु भी इसमें शामिल किए जाएं।
इस दौरान होटल उद्योग में निवेश से संबंधित एमओयू, एलओआई की प्रगति एवं निवेशकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। आगामी ऊंट उत्सव को और अधिक वृहद् तरीके से आयेाजित करने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान ग्रामीण पर्यटन नीति पर विचार विमर्श किया गया। जिला कलक्टर ने कहा कि पर्यटन उद्योग से जुड़े उद्यमी पर्यटन से जुड़ी गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित करें।
बैठक में नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अनिल राठौड़, समिति के मनोनीत सदस्य गोपाल बिस्सा, इनटेक के पृथ्वीराज रतनू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Share This News