ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20250119 174648 महाकुंभ मेले में आग पर सीएम योगी ने लिया संज्ञान Rajasthan News Portal देश, धर्म
Share This News

Thar पोस्ट। प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में आज आग लग गई। मेला क्षेत्र में दूर-दूर तक धुएं के गुबार उठते दिखे। आग की तेज लपटें फैलती हुई दिखने लगीं। मौके पर मौजूद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। वे खुद घटनास्थल पर पहुंचे।

इस सेक्टर में लगी थी आग

मिली जानकारी के अनुसार महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 19 में यह आग लगी। दमकल की 4 गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं और देखते ही देखते आग पर काबू पा लिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर सभी बड़े अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। मौके पर मौजूद दमकल की गाड़ियों और एसडीआरएफ की टीम ने करीब आधे घंटे के अंदर आग पर पूरी तरह के काबू पा लिया। रेलवे लाइन के नीचे गीता प्रेस गोरखपुर के पांडाल में आग लगी थी। इस अग्निकांड में अखाड़ों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी अखाड़े सुरक्षित हैं। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।


Share This News