Thar पोस्ट न्यूज। प्रदेश के उदयपुर जिले में धर्मसभा में शामिल होने आए बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ उदयपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है धीरेंद्र शास्त्री पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने का आरोप लगाया है। यह आरोप है कि यहां एक धर्मसभा को संबोधित करते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- कुंभलगढ़ दुर्ग पर लगे हरे झंडों को हटाकर वहां भगवा झंडा लगाओ। धीरेंद्र शास्त्री पर इसी बयान को लेकर केस दर्ज किया गया है। यहां एसपी विकाश शर्मा ने बताया कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ हाथीपोल थाने में धार 153 ए के तहत केस दर्ज किया गया है। उदयपुर में शुक्रवार को भारतीय नववर्ष के अवसर पर गांधी मैदान में धर्मसभा का आयोजन किया गया है। जिसमें धीरेंद्र शास्त्री और कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर सहित कई अन्य संत मौजूद थे।