Thar पोस्ट, न्यूज। कोरोना के रोगी एक बार फिर बढ़ रहे है। विशेषज्ञ बढ़ते पॉजीटिव ग्राफ को लेकर चिंतित है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार को 24 घंटों में भारत में कोविड-19 के 1,249 नए मामले सामने आए हैं और दो मौतें हुई हैं। देश का कुल सक्रिय केसलोड बढ़कर 7,927 हो गया है, जो कुल का 0.02 प्रतिशत है। गुजरात और कर्नाटक से कोरोना से दो मरीजों की मौत हुई है, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,818 हो गई है। इसी अवधि में 925 मरीज ठीक भी हुए हैंएक तरफ जहां कोरोना के बढ़ते मामले लोगों के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं. वहीं दूसरी तरफ H3N2 वायरस से संक्रमण के मामलों में भी तेजी देखने को मिल रही है. झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में संक्रमण के मामलों की पुष्टि की गई है जो कि धीरे धीरे बढ़ते जा रहे हैं बीते दिनों दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के 83 मामलों की पुष्टि की गई थी। वहीं महाराष्ट्र में 280 नए मामलों की पुष्टि की गई थी। केंद्र सरकार ने हाल ही में 6 राज्यों को चिट्ठी भेजकर अलर्ट किया था।