ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20201004 005623 14 मुख्यमंत्री ने नवम्बर में मामले बढ़ने की आशंका जताई Rajasthan News Portal दिल्ली, बीकानेर अपडेट
Share This News

  • Tp न्यूज। नवम्बर में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने त्योहारों पर कोरोना संक्रमण को नियंत्रण में रखने के लिए हैल्थ प्रोटोकॉल की पूरी तरह से पालना सुनिश्चित करने तथा स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सोशल डिस्टेंसिंग रखने के निर्देश दिए।गहलोत ने नवम्बर में पॉजिटिव केस बढ़ने की आशंका को देखते हुए अभी से ही समुचित तैयारियां करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने भी अभियान की सराहना की है। गहलोत मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति और जन आन्दोलन की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। स्वायत्त शासन सचिव को निर्देश दिए कि कोरोना के विरूद्ध जन आन्दोलन की गति धीमी नहीं हों। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘कोरोना के विरूद्ध जन आन्दोलन’ तथा ‘नो मास्क, नो एन्ट्री’ अभियान से आमजन में मास्क पहनने के प्रति चेतना बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव हुए लोगों में फेंफड़े कमजोर होना, शरीर कमजोर होना जैसे कई तरह के साइड इफेक्ट सामने आ रहे हैं। नेगेटिव हुए लोगों को भी कई तरह की शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोग इस महामारी को हलके में ना लें। मास्क पहनने, उचित दूरी रखने सहित अन्य हैल्थ प्रोटोकॉल की पालना करें

Share This News