ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 66 कोरोना से पुरुषों की मौत अधिक, महिलाओं की कम Rajasthan News Portal उदयपुर, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। भारत में कोरोना से पुरुष अधिक मर रहे हैं। कोरोना का जहर पुरुषों के लिए ज्यादा मारक साबित हो रहा है। अभी तक कोरोना से मरने वालों में पुरुषों की संख्या महिलाओं की तुलना में दोगुनी से भी ज्यादा है। दूसरी गंभीर बीमारियों के ग्रसित लोगों में कोरोना संक्रमित होने के बाद मृत्यु दर सबसे अधिक है। देश में कोरोना के कारण मृत्यु दर 1.53 फीसद तक सिमट गई है, लेकिन दूसरी गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों के मामले में यह 17.9 फीसद है। देश में कोरोना के ताजा हालात की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि कोरोना के मरने वालों में 70 फीसद पुरुष और 30 फीसद महिलाएं हैं। यदि पुरूष और महिलाएं बराबर संख्या में संक्रमित हो रहे हैं और मरने वालों में पुरुषों का अनुपात बहुत ज्यादा है, तो इसकी असली वैज्ञानिक कारण की पड़ताल जरूरी है। उम्र के साथ कोरोना के कारण होने वाली मौत का रिश्ता साफ हो गया है। बुजुर्गो में कोरोना के कारण मृत्युदर उच्च स्तर पर बनी हुई है। 60 से अधिक उम्र के कोरोना के पीडि़त मरीजों की मृत्युदर 53 फीसद है। जबकि 45 से 60 साल की उम्र के लोगों में यह 35 फीसद और 26 से 44 साल के लोगों में 10 फीसद है। लेकिन कोरोना के कारण हो17 से कम और 18 से 25 साल के बीच के युवाओं की मृत्युदर एक-एक फीसद ही है। महिलाओं और पुरुषों की तरह स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह साफ नहीं किया है कि कोरोना से संक्रमित होने वालों में इन सभी आयुवर्ग के लोगों का अनुपात कितना है। 60 साल से अधिक उम्र के सामान्य लोगों में कोरोना संक्रमित होने पर 4.8 फीसद मौतें देखी गई हैं, लेकिन गंभीर बीमारी से पहले ग्रसित होने की स्थिति में यह आंकड़ा लगभग पांच गुना ज्यादा 24.6 फीसद है। इसी तरह 45 से 60 साल और 45 साल से कम उम्र के सामान्य लोगों में कोरोना के कारण मृत्युदर क्रमश 1.5 फीसद और 0.2 फीसद है, लेकिन गंभीर बीमारी से ग्रसित होने पर यह बढ़ कर 13.9 फीसद और 8.8 फीसद पहुंच गया है।


Share This News