Thar पोस्ट न्यूज उदयपुर। दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री गिरिजा व्यास के गणगौर की पूजा करते समय आग में झुलस गई। उन्हें अहमदाबाद रेफर कर दिया गया है। इससे पहले परिजान उन्हें उदयपुर के निजी अस्पतान लेकर पहुंचे थे।

गिरिजा व्यास की बहू हितांशी शर्मा का कहना है कि गणगौर की पूजा करने के बाद नीचे जल रहे दीपक से चुन्नी ने आग पकड़ ली। सभी लोग अपने-अपने कामों में लग गए थे। इसके बाद तुरंत और मेरे पति और घर में काम करने वाला बसंत उन्हें अस्पताल लेकर गए।

Dr Girija vyas

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के भाई गोपाल शर्मा ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने के दौरान वे फार्म हाउस पर थे। उनकी बहन डॉ. गिरिजा व्यास झुलस गईं हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ‘पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास जी के आग से झुलसकर घायल होने का समाचार चिंताजनक है। मैं ईश्वर से उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।’