IMG 20221004 193016 2 शरद पूर्णिमा 9 को : बजरंग धोरा सहित मंदिरों में होंगे अनुष्ठान, महाआरती Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर में शरद पूर्णिमा पर अनेक धार्मिक आयोजन होंगे।

श्री बजरंग धोरा विकास समिति की बैठक बजरंग धोरा धाम में आयोजित की गई जिसमें शरद पूर्णिमा 9 अक्टूबर 2022 को आयोजित होने वाले मेले में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग कार्यों की जिम्मेवारी सौंपी गई जिससे मेले में व्यवस्था ना बिगड़े। मेले में व्यवस्थाओं के लिए पुलिस से निवेदन किया गया।
मंदिर के आशीष दाधीच ने बताया कि आज संभागीय आयुक्त नीरज के पवन से मुलाकात कर मेले पर उचित व्यवस्था हेतु ज्ञापन दिया गया जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नही हो। हनुमानहत्था चौक के रियासतकालीन हनुमान मंदिर से रात को भव्य झांकी निकलेगी। इसके तैयारी की जा रही है।


Share This News