ताजा खबरे
बीकानेर शहर में चाकूबाजी में युवक घायलमुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारीदिल्ली की सड़कों पर अब ‘दुर्गा’ ! सरकार ने दी मंजूरीनोखा पहुंचे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवामुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे के कार्यक्रम का स्थान फिर बदलाकोडमदेसर भैरुनाथ बाबा के पदयात्रियों के लिए लगाया सेवा शिविरडॉ. छगन मोहता स्मृति व्याख्यानमाला 25 को, प्रो. आदित्य निगम का होगा व्याख्यानव्यापार पोस्ट : फोर्टी विस्तार को लेकर हुआ गहन मंथनजिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमजिला परिषद सदस्यों, प्रधानों की आरक्षण लॉटरी निकाली, जिला कलेक्टर सहित ये रहै
IMG 20220820 094114 2 पति ने पत्नी को किया प्रताड़ित, मामला दर्ज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में जुए सट्टे एवं शराब की लत में डूबे एक पति ने अपने व्यापार के घाटे से उबरने के लिए पत्नी को अपने पीहर से पांच लाख रुपए लाने के लिए बुरी तरह से प्रताडित किया और पैसे नहीं दे पाने की स्थिति में पत्नी के साथ दुष्कर्म कर रात भर पिटाई की पीडित पत्नी ने अपने पीहर आकर श्रीडूंगरगढ़ थाने में अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है ।

मिली जानकारी के अनुसार कस्बे की एक महिला का विवाह हाल बीकानेर निवासी मनोज के साथ हुआ था । आरोपी आदतन शराबी है एवं पिछले पांच – छह वर्षों से पीड़िता के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करता था । ऐसे में पीडिता अपने पीहर श्रीडूंगरगढ़ आ गई । लेकिन आरोपी लिखित माफीनामा लिख कर उसे वापस अपने साथ ले गया । गत 3 अक्टूबर की रात को आरोपी ने व्यापार में घाटा होने पर पांच लाख रुपए अपने पीहर से लेकर आने को कहा एवं उसने मना किया तो आरोपी ने दुष्कर्म करते हुए उसके साथ मारपीट की । आरोपी ने उसके गाल पर बुरी तरह से काट भी लिया । परेशान होकर पीडिता पीहर आई एवं उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है । मुकदमें की जांच थानाधिकारी अशोक विश्नोई कर रहे है ।


Share This News