ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
FB IMG 16007173742389433 यूरोप में छा गए राजस्थानी छोरे Rajasthan News Portal दिल्ली, बीकानेर अपडेट
Share This News

यूरोप के अनेक देशों में राजस्थानी संगीत का जादू सिर चढ़कर बोलता है। राजस्थानी वाद्य यंत्रों के भी लोग दीवाने है। ऐसे तो राजस्थान के अनेक कलाकारों ने अमेरिका सहित अनेक देशों में छाप छोड़ी है, लेकिन राजस्थान के एक ग्रुप की बात ही निराली है। इस ग्रुप में शामिल कलाकारों ने अनेक बार स्पेन, इटली, फ्रांस, जर्मनी आदि देशों में झूमने के लिए मजबूर कर दिया। राजस्थान के इस ग्रुप का नाम है बाड़मेर बॉयज। इस ग्रुप ने कोक स्टूडियो प्रस्तुति देने से लेकर महान संगीतकार  ए आर रहमान के साथ काम किया है।


छोटे से गाँव से अमेरिका तक


जैसलमेर यात्रा के दौरान मेरी मुलाकात इस ग्रुप के राइस खान से कई बार हुई। राइस खान बताते है कि संगीत उन्हें विरासत में मिला। उनका गाँव हरभा, पोस्ट कापुरिया है जो कि फतेहगढ़ तहसील जैसलमेर जिले में है। बाड़मेर बॉयज ग्रुप में मोरचंग, खड़ताल, बीटबॉक्सिंग लोक नृत्य, लोक गीत आदि वाधयंत्रो का संगम है। हमारा गाना पीर जलनी है इसके अलावा राँझा राँझा खूब लोक प्रिय हुआ। भारत से बाहर 200 कार्यक्रम हो चुके। जिन देशों में प्रस्तुति हुई उनमे अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, स्पेन, यूके, ऑस्ट्रिया, स्वीडन, फ्रांस सहित 2 दर्जन से अधिक शहर शामिल है। जहाँ भी गए वहां भरपूर प्यार सम्मान मिला। 

FB IMG 16007174150092460 यूरोप में छा गए राजस्थानी छोरे Rajasthan News Portal दिल्ली, बीकानेर अपडेट
FB IMG 16007173742389433 1 यूरोप में छा गए राजस्थानी छोरे Rajasthan News Portal दिल्ली, बीकानेर अपडेट

Share This News