ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20211106 221537 2 युवक ने पुलिस थाने में मचाया शोर, महिला के वारे में पूछताछ * नोखा में मिला शव Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर जिले के श्रीडंूगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने शोर मचाना शुरू कर दिया। क्यों? उस समय जब एक युवक को पुलिस पकड़ कर थाने लेकर आई और उसके बाद उसने थाने में ही शोर मचाना शुरु कर दिया। युवक पर आरोप था कि गुमशुदा महिला के बारे में पूछताछ के लिए उसे थाने में लेकर आये थे। महिला की जानकारी के बारे में पूछताछ की। इस दौरान युवक थाने में शोर मचाने लगा। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला आसीदेवी पत्नी कालूराम की तलाश में एएसआई रामनिवास ने गांव मोमासर निवासी खालिद को थाने में बुलाया और आसीदेवी के उसकी गाड़ी में बैठ कर कहीं जाने के मामले में पूछताछ की गई। इस पर खालिद को गुस्सा आ गया और वो शोर मचाने लगा। एएसआई ने युवक से समझाईश की परन्तु नहीं माना तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Thar पोस्ट। बीकानेर के नोखा के केसी नगर में एक महिला की पानी के कुंड में गिरकर डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कुंड से बाहर निकलवा कर उसे बागड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार केसी नगर में रहने वाले प्रमोद बाहेती के मुताबिक वह सुबह घूमने के लिए घर से बाहर गया हुआ था, वह वापस आया तो उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली। शाम को घर में बने पानी के कुंड में उसका शव तैरता हुआ मिला। पुलिस कार्रवाई जारी है।


Share This News