





Thar पोस्ट न्यूज। इस बार बजट में आमजन को राहत। 12 लाख सालाना आय तक इनकम टैक्स फ्री, TV, मोबाइल समेत ये सामान हुए सस्ते। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट में ये घोषणाएं की। आपको बता दें कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट और अपना 8वां बजट पेश कर रही हैं। आज इससे पहले वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी से वार्ता की। वित्त मंत्री ने बजट में टैक्स छूट समेत कई बड़े ऐलान किए हैं ₹12 लाख सालाना आय तक इनकम टैक्स फ्री, TV, मोबाइल समेत अनेक सामान हुए सस्ते। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय बजट पर कहा- “बजट-2025 विकसित और हर क्षेत्र में श्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में मोदी सरकार की दूरदर्शिता का ब्लूप्रिंट है। किसान, गरीब, मध्यम वर्ग, महिला और बच्चों की शिक्षा, पोषण व स्वास्थ्य से लेकर हर क्षेत्र को समाहित करता यह बजट मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है। इस सर्वसमावेशी बजट के लिए प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को को बधाई देता हूँ। इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा





– न्यू इनकम टैक्स बिल अगले हफ्ते लाया जाएगा. इन डायरेक्ट टैक्स रिफॉर्म को बाद में बताएंगे।
कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी, पिछले 4 साल का IT रिटर्न एकसाथ फाइल कर सकेंगे।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए TDS की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी गई है।
इनकम टैक्स फाइलिंग की सीमा को 2 साल से बढ़ाकर 4 साल कर दिया है।
अगले 6 साल मसूर, तुअर जैसी दालों की पैदावार बढ़ाने के लिए फोकस रहेगा।
किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख होगी।
बिहार में मखाना बोर्ड बनेगा, इससे छोटे किसानों और व्यापारियों को फायदा।
छोटे उद्योगों को विशेष क्रेडिट कार्ड, पहले साल 10 लाख कार्ड जारी होंगे।
MSME के लिए लोन गारंटी कवर 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़, 1.5 लाख करोड़ तक का कर्ज मिलेगा।
स्टार्टअप के लिए लोन 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपए किया जाएगा। गारंटी फीस में भी कमी होगी। बजट जारी…
