ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
Screenshot 20200907 140856 प्रभारी ने यहाँ किया निरिक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। आज जिला प्रभारी मंत्री शाले मोहम्मद ने श्रीडूंगरगढ़ पहुंचकर इंदिरा रसोई का निरीक्षण किया और भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
प्रभारी मंत्री ने श्रीडूंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा की उपलब्धता, निःशुल्क जांच की सुविधा की जानकारी के अलावा आॅपरेशन थियेटर और वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां वार्ड में भर्ती रोगियों से उनके उपचार के बारे में पूछा और चिकित्सकों से कहा कि आउट डोर तथा वार्ड में भर्ती रोगियों को चिकित्सालय से ही दवा उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने डीडीसी के निरीक्षण के दौरान दवाओं के रैपर देखकर पता किया कि दवाएं अवधिपार तो नहीं है। उन्होंने चिकित्सालय प्रभारी को निर्देश दिए कि अस्पताल में दवा समाप्त होने से पहले ही केन्द्रीय दवा भण्डार बीकानेर  से आवश्यक दवाएं मंगवाली जाए। उन्होंने अस्पताल में कोविड-19 के रोगियों और संस्थागत प्रवस तथा टीकाकरण के बारे में भी जाना।
इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर खोलने की मांग भी रखी गई। जिस पर प्रभारी मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रोमा सेन्टर के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम दिव्या चैधरी, सीओ धर्माराम गिला, अधिशासी अधिकारी भवानी शंकर व्यास, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, राधेश्याम सारस्वत, कालू सोमानी, तुलसीराम चोरड़िया सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।


Share This News