ताजा खबरे
16 नवंबर 2026 सोमवार का दैनिक पंचांगभक्त बिना भगवान अधूरे हैं: हनुमान बाबा महाराजउदयपुर में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का भव्य शुभारंभपुरानी जेल रोड पर जमीन पर निर्माण को लेकर विवादराजकीय नगर वाचनालय के पुनरोद्धार का कार्य शुरूवीर चक्र शहीद ग्रेनेडियर रफीक खान समेजा की शहादत को किया नमनश्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक को उड़ाने की थी बड़ी साजिश, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के इशारे पर रची साजिश, महिला को प्रेमजाल में फांसाभारत की जनसंख्या लगभग 148 करोड़ (लगभग 1.48 अरब), देश के हालात बिगड़ेंगे!राजस्थान में आज फिर पलटेगा मौसम, प्रदेश की प्रमुख खबरेंबीकानेर में उमड़ा मुद्रा प्रेमियों का हुजूम, दुर्लभ सिक्कों और नोटों को देखने पहुंची भीड़
SAVE 20261023 190305 हनुमानगढ़ : बीजेपी प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया संपन्न Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, हनुमानगढ़। पंचायत चुनाव–2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की चुनावी तैयारियों के तहत हनुमानगढ़ जिले की 10 पंचायत समितियों एवं जिला परिषद के पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला चुनाव प्रभारी श्री दीपक पारीक ने पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर श्री कुशल यादव को सुपुर्द किए।

जिले की नोहर, भादरा, पीलीबंगा, राजपुरा एवं पल्लू सहित संबंधित पंचायत समितियों के चुनाव तथा जिला परिषद चुनाव को लेकर संगठनात्मक स्तर पर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की गईं।

भाजपा द्वारा पंचायत चुनावों में संगठन की मजबूती एवं प्रत्याशियों के समर्थन में कार्यकर्ताओं को सक्रियता से जुटने का आह्वान किया गया।
इस दौरान जिला चुनाव प्रभारी श्री मधुसूदन भिंडा, विधायक प्रतिनिधि श्री प्रभु दयाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री कैलाश मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद डेलू, चुनाव संचालन समिति संयोजक श्री आशीष पारीक, श्री अमित जी सहित पार्टी के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा पदाधिकारियों ने पंचायत चुनावों में संगठनात्मक समन्वय के साथ कार्य करते हुए पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटने का संकल्प व्यक्त किया।


Share This News