








Thar पोस्ट। बीकानेर शहर के परकोटे में भी चोरियां होने लगी है। जस्सूसर गेट के अंदर रामा भवन के पास गली में ग़रीब मजदूर परिवार के घर में दिन दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। तब घर मे सिर्फ छोटे बच्चे थे मौजूद। ग़रीब दंपति गया हुआ था मजदूरी पर, पीछे से क़रीब 20 वर्ष के युवक ने घटना को दिया अंजाम ।बच्चो को डरा धमकाकर, पीटकर घर से की नगदी ग़ायब ।शोर सुनकर नीचे मौजूद सफाईकर्मियों ने किया पीछा। लेकिन चोर हाथ नहीं लगा। कांग्रेस नेता अरुण व्यास पहुंचे मौके पर तथा नयाशहर थानाधिकारी से की वार्ता तथा पुलिस को कराया मौका मुआयना । पास के सीसीटीव कैमरों मैं दिखाई दे रहा है आरोपी चोर युवक।





