






Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेरी भुजिया के मशहूर एवं प्रसिद्ध ब्रांड भीखाराम चांदमल (Bhikharam Chandmal) ने अपने ग्राहकों के लिए बीकानेर में एक और नए शोरूम का शुभारंभ किया है। इस नए शोरूम की शुरुआत 20 अक्टूबर 2026 को 231 बी, ए ब्लॉक, सादुलगंज मेन रोड, डूंगर कॉलेज, बीकानेर पर की गई है। ग्राहकों की सुविधा के लिए लैंडमार्क ‘रोटरी सर्किल से मिलन ट्रैवल्स के बीच’ रखा गया है। वही पारंपरिक स्वाद, वही मिठास और वही भरोसा” के संदेश के साथ नए शोरूम में ग्राहकों के लिए ढेरों वैरायटी उपलब्ध कराई गई हैं। उद्घाटन अवसर पर पूर्व मंत्री बी डी कल्ला, बीकाजी के निदेशक दीपक अग्रवाल, सुभाष मित्तल, व्यवसायी सुशील थिरानी, सत्यनारायण अग्रवाल, राजेश जिंदल सहित अन्य व्यवसायिक घरानों व व्यापारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।












