ताजा खबरे
16 नवंबर 2026 सोमवार का दैनिक पंचांगभक्त बिना भगवान अधूरे हैं: हनुमान बाबा महाराजउदयपुर में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का भव्य शुभारंभपुरानी जेल रोड पर जमीन पर निर्माण को लेकर विवादराजकीय नगर वाचनालय के पुनरोद्धार का कार्य शुरूवीर चक्र शहीद ग्रेनेडियर रफीक खान समेजा की शहादत को किया नमनश्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक को उड़ाने की थी बड़ी साजिश, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के इशारे पर रची साजिश, महिला को प्रेमजाल में फांसाभारत की जनसंख्या लगभग 148 करोड़ (लगभग 1.48 अरब), देश के हालात बिगड़ेंगे!राजस्थान में आज फिर पलटेगा मौसम, प्रदेश की प्रमुख खबरेंबीकानेर में उमड़ा मुद्रा प्रेमियों का हुजूम, दुर्लभ सिक्कों और नोटों को देखने पहुंची भीड़
SAVE 20261020 201423 शोभासर इंडस्ट्रीज के निजी वाहनों को टोल टैक्स से मिली राहत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी के प्रयासों से हुआ समाधान।

बीकानेर। शोभासर औद्योगिक क्षेत्र के फैक्ट्री मालिकों के निजी वाहनों से शोभासर टोल नाके पर टोल टैक्स वसूले जाने के कारण व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या से उन पर अनावश्यक आर्थिक भार भी बढ़ रहा था।

व्यापारियों की इस समस्या के समाधान के लिए बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी ने पहल करते हुए टोल प्लाजा संचालक से वार्ता की। इस दौरान शोभासर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों, फैक्ट्री मालिकों एवं टोल प्लाजा संचालक की उपस्थिति में आपसी सहमति से समस्या के समाधान पर चर्चा की गई।

वार्ता के बाद सहमति बनी कि शोभासर औद्योगिक क्षेत्र के फैक्ट्री मालिकों के निजी वाहनों पर टोल टैक्स नहीं लगाया जाएगा। इस निर्णय से क्षेत्र के व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को बड़ी राहत मिली है और उनके अनावश्यक आर्थिक भार में कमी आएगी।

इस समाधान पर शोभासर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं फैक्ट्री मालिकों ने बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए की गई पहल सराहनीय है।

इस अहम वार्ता में अध्यक्ष जुगल राठी एवं टोल संचालक संकी बन्ना,।जय दयाल डूडी, शोभासर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष मेघाराम गोदारा, उपाध्यक्ष संदीप बुडानिया , कोषाध्यक्ष दामोदर महेश्वरी, वरुण अरोड़ा कमल राजपुरोहित ,प्रेम जी ,सौरभ गोदारा , बनवारी शर्मा, गोपाल बोराणा शोभासर बद्रासर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट सोसाइटी के समस्त सदस्य गण मौजूद रहे ।

इस प्रकरण के समाधान में कच्ची आड़त संघ के अध्यक्ष श्री जयदयाल जी डूडी का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। शोभासर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने उनके सहयोग एवं सकारात्मक भूमिका के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

सचिव संजय जैन सांड ने बताया कि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने इस पहल के माध्यम से व्यापारियों एवं उद्योगपतियों की समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।


Share This News